1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

18 April को लक्ष्मण मेला मैदान में हुंकार भरेगें प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशिक रैली एवं प्रदर्शन

2 min read
Google source verification

image

Anil Ankur

Apr 17, 2016

up karmachari

up karmachari


लखनऊ. उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की प्रान्तीय उच्च स्तरीय समिति की बैठक प्रमुख अभियंता कार्यालय लोनिवि के प्रागण में आहूत की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे और संचालन महामंत्री ए.पी. यादव ने की। बैठक में 19 अप्रैल को प्रस्तावित 17 सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय रैली पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में उपस्थित घटक संघों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों ने अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि उनके संवर्ग के लोग आन्दोलन के लिए तैयार है माॅगों के निस्तारण न होने से नाराज हर कर्मचारी इस रैली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए तैयार है। तदोपरान्त सभी पदाधिकारियों को अध्यक्ष राम राज दुबे एवं महामंत्री ए.पी. यादव ने दिशा निर्देश देकर हिदायत दी कि हर जनपद से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए ताकि रैली स्थल पर ही अगले संघर्ष और आरपार की लड़ाई का ऐलान किया जा सके। उन्होंने बताया कि रैली के उपरान्त प्रधानमंत्री भारत सरकार, वित्त मंत्री भारत सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
बैठक में महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष राम राज दुबे, कार्यवाहक अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत सिंह यादव, दूधनाथ, रामयश, मान सिंह, रामफेर पाण्डेय, सीताराम यादव, राजू, अंजनी शुक्ला, के.बी. जोशी,भोपाल सिंह, एस.पी. मौर्य, कृष्ण बहादूर सिंह, अरूण कुमार वाजपेई, क्रांति सिंह, रमबदल दुबे, मायादेवी, नान्हू प्रसाद, कलावती तिवारी, जगदीश, राणा प्रताप, रामेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, परशुराम कश्यप, विनोद कुमार, सनत कुमार मिश्रा, रामजी तिवारी, उदल यादव, भाई लाल, इन्द्रबहादूर सिंह, सुनील कुमार दास, रवि, सुनील कुमार वर्मा, कृष्ण चन्द्र वर्मा, रामकिशुन,शकील अहमद, रमाशंकर, शिवकुमार, जगन्नाथ सिंह, संजय श्रीवास्तव, दया शंकर दीक्षित, मितुल सोनकर, द्वारिका प्रसाद पाण्डेय, अनिल कुमार लोधी, चक्रधर द्विवेदी, राममोहन चैहान, सत्यदेव वर्मा, अवनीश कुमार, इच्छाशंकर, वशिष्ठ नारायण तिवारी, राजमणि पाण्डेय, प्रमोद कुमार भारती, लालजी प्रसाद, जितेन्द्र नाथ, मल्हू प्रसाद, शत्रुहन लाल बाल्मीकी, जयप्रकाश तिवारी, सुनील कुमार यादव, आदि ने संकल्प लिया कि इस बार आश्वासन नही, समस्याओं का निदान चाहिए।
Story Loader