8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम अखिलेश ने धनतेरस पर दिया तोहफा, 8 लाख बच्चों को मिलेगा थाली और गिलास

सभी थालियों व गिलास के पीछे सीएम की प्रेरणा से उम्मीदों का प्रदेश उत्तर प्रदेश-2016 अंकित है। साथ ही अखिलेश की फोटो के साथ थाली और गिलास पर स्टीकर भी लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sudhir Kumar

•

Updated: 28 Oct 2016, 1:30 PM IST

Thali aur Glass Yojana

Thali aur Glass Yojana

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर 'मध्यान्ह भोजन योजना' के अन्तर्गत राजधानी के मोहनलालगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय धनुवासांड में स्कूल के बच्चों को एक थाली एक गिलास बांटकर धनतेरस का तोहफा देकर योजना का शुभारम्भ किया। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में 8 लाख स्कूली बच्चों को लाभ मिलेगा। सीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की। इस दौरान सपा नेता राजेंद्र चौधरी, मोहनलालगंज क्षेत्र की विधायक चंद्रा रावत, अहमद हसन समेत कई सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि किताब के साथ के साथ पढ़ने और मिड-डे मील भोजन करने के लिए सीएम की योजना के तहत पूरे प्रदेश में थालियां व गिलास बांटे जायेंगे। सभी थालियों व गिलास के पीछे सीएम की प्रेरणा से उम्मीदों का प्रदेश उत्तर प्रदेश-2016 अंकित है। साथ ही अखिलेश की फोटो के साथ थाली और गिलास पर स्टीकर भी लगा है। इस योजना के अन्तर्गत सभी छात्र/छात्राओं को भोजन खाने के लिए निमित्त स्टेनलेस स्टील की एक करोड़ थाली और गिलास के वितरण योजना का शुभारम्भ किया है।

अखिलेश यादव ने धनतेरस के त्योहार की सबको बधाई देते हुए कहा कि धनतेरस के अवसर पर बच्चों को बर्तन बांटकर सपा सरकार ने तोहफा दिया। अब बच्चों के मिड डे मील के लिए घर से बर्तन नहीं लाना पड़ेगा। बच्चों को एक थाली, एक गिलास देने की योजना के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 8 लाख बच्चों को लाभ मिलेगा। योजना के तहत दिए जा रहे बर्तन बच्चे अपने घर भी ले जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राइमरी स्‍कूल में शि‍क्षा को बेहतर करने के लिए हमनें टीचरों की मदद की है। सपा सरकार सबसे ज्‍यादा पैसा सरकारी स्‍कूलों में खर्च कर रही है। ताकि सरकारी स्‍कूल में भी बच्‍चे बड़े स्‍कूल की तरह पढ़ पांए।

सपा सरकार ने किया विकास का काम
सीएम ने कहा कि धनतेरस के दिन बच्चों को बर्तन दे रहे हैं, यह बर्तन बच्चों के ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने स्कूल की व्यवस्था अच्छी बनाने का काम किया। फल और दूध भी स्कूलों में बांटा जा रहा है। बच्चों को गरम दूध देने की योजना है, गरम दूध किसी को भी नुकसान नहीं करेगा। जब हमने बच्चो को फल बंटवाये तो अखबारों से पता चला की उन्हें इस सीजन में पहली बार फल खाने को मिला है।

3 और 5 तारीख को बड़ा कार्यक्रम
अखिलेश ने कहा कि सपा विकास के रास्ते पर ले जाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चो की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं इनकी परीक्षाएं दूसरे तरीके की होती है पर समाजवादियो की 2 दिन परीक्षा है। सीएम ने कहा कि 3 नवंबर को विजय रथ और 5 को रजत जयंती हमारा बड़ा कार्यक्रम है। सीएम ने कहा सबसे ज्यादा आबादी गांव में रहती है, समाजवादी पेंशन सीधे खाते में भेजी जा रही है। 55 लाख महिलाओं को पेंशन दी जा रही है। आगे सरकार आने पर शत प्रतिशत पेंशन दी जाएगी।

इतना है बजट, यह हैं योजनाएं
समाजवादी पौष्टिक आहार योजना के अन्तर्गत सरकारी स्कूलों में बेहतर स्वास्थ्य पोषण के लिये 200 करोड़ रुपये का बजट है। 15 जुलाई 2015 से नए मेन्यू के तहत सभी प्राथमिक विद्यालयों में 150 मिली और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 200 मिली गर्म दूध बांटा जा रहा है। मध्यान्ह भोजन पकाने के लिए रसोइयों का मानदेय प्रतिमाह 1000 रुपये दिया जा रहा है इन रसोइयों का 200 रुपये मानदेय बढ़ाये जाने से करीब 4 लाख रसोइयां लाभान्वित हुई हैं। प्रदेश में करीब 168411 प्राथमिक एवं 443 मदरसों में पढ़ रहे 1.91 करोड़ बच्चों को सपा की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।