उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि उन्नाव मामले की जांच के लिये टीम गठित कर दी गई है, जो उन्नाव पहुंच चुकी है। जेल प्रशासन से भी रिपोर्ट तलब की गई है कि आखिर किन हालातों में जेल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जांच के बाद पूरी कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में दर्ज आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।