
Aditya-L1 की लॉन्चिंग पर सीएम योगी ने दी बधाई
Aditya-L1 Mission Launch: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारत ने इतिहास रच दिया। भारत की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद अब भारत ने सूर्य के लिए मिशन लांच कर दिया है। इसरो ने जानकारी देते हुए बताया कि आंध्र-प्रदेश के श्रीहरिकोटा से मिशन आदित्य एल1 को सतीश धवन ने अंतरिक्ष केंद्र से लॉच किया, जिसे सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। इस सफलता पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि “चांद के साथ साथ अब भारत सूर्य पर भी आत्मनिर्भर भारत की शक्ति का साक्षी बनेगा।”
बता दें, सीएम योगी ने आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग के लिए इसरो की पूरी टीम व सभी देशवासियो को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए आदित्य एल1 मिशन की सफलता के लिए कामनाएं की। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “संपूर्ण मानवता की सेवा के ध्येय के साथ आज 'नए भारत' की सामर्थ्य का प्रतीक PSLV-C57/Aditya-L1 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 140 करोड़ देश वासियों की आशाओं का 'नया सूर्य' बने... इस प्रतिष्ठित मिशन की पूर्ण सफलता के लिए अनेक मंगलकामनाएं! चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति का साक्षी बनेगा।” साथ ही सीएम योगी ने इसरो और मिशन के जुड़े टीम के सभी साथियों को बधाई दी।
क्या है आदित्य एल1 मिशन?
आदित्य एल1 भारत का पहला सूर्य मिशन है। आज यानी शनिवार सुबह 11.50 मिनट पर आदित्य एल 1 को आंध्र-प्रदेश स्थित श्री हरिकोटा से लॉन्च किया गया। जानकरी के अनुसार, आदित्य एल1 को लैग्रेंजियन प्वाइंट-1 तक पहुंचने में 127 दिन का वक्त लगेगा। इसके बाद कुछ परीक्षण किए जाएंगे, जिसके बाद अगले साल फरवरी या मार्च तक डेटा आना शुरू हो जाएगा। खास बात ये है कि ये अंतरिक्ष में एल1 प्वाइंट पर रखा जाएगा जो एक स्थिर बिंदु है।
Published on:
02 Sept 2023 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
