1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पावरलूम बुनकरों को सीएम योगी देने जा रही है बड़ी सौगात, बिजली कनेक्शन को लेकर फ्लैट रेट पर मिलेगी 10 फीसदी छूट

योगी सरकार के मंत्री राकेश सचान ने बताया कि प्रदेश में खादी का उत्पादन बढ़़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे उद्योगों को स्थापित कराकर रोजगार सृजन किए जाएंगे। राज्य में कपास की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा। कृषि विभाग से समन्वय स्थापित कर किसानों को कपास की खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा। उपज की खरीद का इंतजाम भी किया जाएगा। इसके लिए रोड-मैप तैयार किया जाएगा।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Amit Tiwari

•

Updated: 13 May 2022, 2:18 PM IST

CM Yogi Meerut Visit : सीएम योगी आज करेंगे स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों सम्मान, 6671 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

CM Yogi Meerut Visit : सीएम योगी आज करेंगे स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों सम्मान, 6671 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पावरलूम बुनकरों को सौगात देने जा रही है। सरकार 10 किलोवाट तक बिजली कनेक्शन फ्लैट रेट पर सब्सिडी दिए जाने पर विचार कर रही है। बुनकर नेताओं से बातचीत और सहमति के बाद सरकार इसे लागू करेगी। इसके लिए प्रस्तावित अटल बिहारी वाजपेयी बुनकर फ्लैट रेट योजना पर सालाना करीब 642 करोड़ रुपये का व्ययभार अनुमानित किया गया है। इस योजना के लागू होने पर राज्य के 2 लाख 39 हजार 480 बुनकर लाभान्वित होंगे।

बुनकरों को प्रोत्साहित किया जाएगा

खादी और वस्त्रोद्योग को सरकार प्रोत्साहन देना चाहती है। इसी के चलते विभागीय मंत्री राकेश सचान ने खादी भवन में पत्रकारों से वार्तालाप के दौरान इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुनकरों की सभी समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सरकार गंभीर है। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने इसका एक प्रस्तुतिकरण भी प्रस्तावित था। हालांकि अब यह प्रस्तुतिकरण बुनकरों के साथ बैठक के बाद होगा।

अनुदानित दर पर बिजली दी जाएगी

दरअसल बुनकरों की मांग रहती है कि फ्लैट रेट यानी की अनुदानित दर पर बिजली मुहैया हो। सरकार पांच किलोवाट तक के पावरलूम यानी बिजली से संचालित करघा को अनुदान दे रही है। इसके बाद विचार किया गया है कि दस किलोवाट तक के कनेक्शन पर अनुदान दिया जाए।

कपास की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा

विभागीय मंत्री ने बताया कि इस प्रस्ताव पर पहले बुनकरों के साथ बैठक कर सहमति ली जाएगी। इसी के साथ उत्तर प्रदेश से कपास की खेती खत्म हो रही है इसको प्रोत्साहित करने के कृषि विभाग के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश