1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑरेंज व ग्रीन जोन में खुलेंगी अब इसकी दुकानें भी, सीएम योगी ने बैठक में दिए निर्देश

सीएम योगी ने बुधवार को बैठक में रोजगार की सम्भावनाओं को चिन्हित करने के लिए अध्ययन कराने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि एम.एस.एम.ई. सेक्टर की इकाइयां प्रदेश के औद्योगिक विकास की रीढ़ हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 6 May 2020, 10:13 PM IST

Yogi

Yogi

लखनऊ. सीएम योगी ने बुधवार को बैठक में रोजगार की सम्भावनाओं को चिन्हित करने के लिए अध्ययन कराने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि एम.एस.एम.ई. सेक्टर की इकाइयां प्रदेश के औद्योगिक विकास की रीढ़ हैं। इनकी हर संभव सहायता की जाए। उद्यमों को पूरी सतर्कता और सावधानी बरतते हुए संचालित कराया जाए। इसी के साथ, उन्होंने राजस्व वृद्धि से जुड़े प्रकरणों में तेजी से निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। राजस्व की वृद्धि के लिए कार्य करेंगे। एम्बुलेंस के ड्राइवर सहित उनमें तैनात अन्य कर्मियों को ग्लब्ज और मास्क अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाएं। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र को लेकर भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- पहली बार दिल्ली से सस्ती मिल रही यूपी में शराब

‘आयुष कवच कोविड’ एप शुरू-

उन्होंने कहा कि टेलीफोन के माध्यम से लोगों को चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के लिए टेलीमेडिसिन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही, 'ई-हाॅस्पिटल' को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने ई-हाॅस्पिटल तथा टेलीमेडिसिन सेवाओं के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए हैं। COVID-19 से लड़ने के लिए स्वास्थ्य सिस्टम तथा समाज, दोनों को निरन्तर सजग व तैयार रहना होगा। लोगों को जागरूक करने व प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के उपायों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा ‘आरोग्य सेतु’ एप लाॅन्च किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा ‘आयुष कवच कोविड’ एप लाॅन्च किया गया है। इस एप में रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के उपाय बताए गए हैं। आयुर्वेद तथा योग को अपनाकर बीमारी से बचाव के नुस्खे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति ‘आरोग्य सेतु’ तथा ‘आयुष कवच कोविड’ मोबाइल एप डाउनलोड कर अपने को सुरक्षित रखे तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस ऐप से कई लोग जुड़े हैं। इसे अरोग्य सेतु से भी लिंक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- योग से भगेगा लोगों में कोरोना का खौफ, यूनिसेफ और राष्ट्रीय सेवा योजना यूपी ने शुरू किया ऑनलाइन कार्यक्रम

ऑरेंज तथा ग्रीन जोन में खुलेंगी स्टेशनरी की दुकानों-

सीएम योगी ने ऑरेंज तथा ग्रीन जोन में स्टेशनरी की दुकानों को खोलने की अनुमति देने की बात कही। आठ मई से न्यायालय में काम शुरू होगा, इसके लोकर सीएम ने न्यायालय परिसरों को सैनिटाइज करते हुए वहां सुरक्षा के साथ ही इंफ्रारेड थर्मामीटर, थर्मल स्कैनर तथा सैनिटाइजर की व्यवस्था के निर्देश दिए।

38 ट्रेनों को यूपी में आने की अनुमति-

अवनीश अवस्थी ने बताया कि मजदूरों, श्रमिकों व छात्रों को लाने के लिए 38 ट्रेनों को यूपी में आने की अनुमति दे दी है। बुधवार को नौ ट्रेने आने वाली हैं । 19 आ चुकी हैं। गुजरात से 13 ट्रेने, महाराष्ट्र से 4 आ चुकी हैं। पंजाब से चार चल चुकी हैं। कुल नौ ट्रेने आएंगी। केरल से भी ट्रेने आने की अनुमति मिल चुकी हैं। 10000 लोगों का राजस्थान और यूपी के बीच एक्चेंज हुआ है। उड़ीसा, बिहार, झांरखंड, छत्तीसगढ़ से बात हो चुकी है।