1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योग से भगेगा लोगों में कोरोना का खौफ, यूनिसेफ और राष्ट्रीय सेवा योजना यूपी ने शुरू किया ऑनलाइन कार्यक्रम

- आनलाइन योग के जरिए शुरू हुआ मुस्कुराएगा इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 5 May 2020, 7:11 PM IST

Yoga

Yoga

आजमगढ़. कोरोना संक्रमण के खौफ में जी रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना का उनका डर अब दूर होगा। यूनिसेफ और राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश ने संयुक्त रूप से लोेगों को निरोग रखने और दिलों से कोरोना का खौफ निकालने के लिए तीन दिवसीय आनलाइन योग कार्यक्रम शुरू किया है। इसकी थीम 'मुस्कुराएगा इंडिया, जाएगा कोरोना' है। आम आदमी भी इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित दिख रहा है। माना जा रहा है कि योग के जरिए कोरोना की चेन को रोका जा सकता है।

ये भी पढ़ें- कोरोनाः एक दिन की राहत के बाद लखनऊ में फिर आए 5 नए मामले, यूपी में दो दिनों में 10 की मौत

बता दें कि कोविड-19 महामारी की चेन को रोकने के लिए किए गए लाक डाउन से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित है। दिनचर्या को दुरूस्त करने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए यूनिसेफ और राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश ने संयुक्त रूप से मुस्कुरायेगा इंडिया कार्यक्रम का आगाज किया है। जिसके तहत कोरोना वायरस के प्रति व्याप्त भय को दूर करने के लिए जिला नोडल अधिकारी डा. उदय भान यादव एवं कार्यक्रम अधिकारी डा. ज्योति प्रजापति के नेतृत्व में तीन दिवसीय ऑनलाइन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से शुरू हुआ है। इसमें लोगों को ऑनलाइन योग प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षक रवि प्रकाश यादव ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के कारण आज विश्व संकट के दौर से गुजर रहा है। इस विषम परिस्थिति में आपसी सहयोग के साथ-साथ उत्साह वर्धन की भी जरूरत है। इस महामारी के प्रकोप से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना होगा। इसके लिए हमें नियमित योग प्राणायाम, आसन करना होगा। उन्होंने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आसन एवं प्राणायाम की आनलाइन जानकारी दी। कहा कि योग द्वारा ही हम कोरोना को हरा सकते हैं और इस वैश्विक महामारी में भारत को विजयी बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि गुनगुने पानी का सेवन तथा खान-पान में कुछ सामान्य चीजों की आदत लाने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती हैं। उन्होंने गिलोय, अश्वगंधा जैसी आयुर्वेदिक औषधियों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश