23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजमगढ़ में ढोंगी तांत्रिक की गंदी करतूत: झाड़-फूंक के नाम पर दो सगी बहनों से दुष्कर्म, तीसरी को भी बनाने वाला था शिकार

Azamgarh News: आजमगढ़ में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक का झांसा देकर दो सगी बहनों से तांत्रिक बनकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है..
2 min read
Google source verification
Azamgarh crime news

Pc-Patrika

Azamgarh Crime News: आजमगढ़ में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक का झांसा देकर दो सगी बहनों से दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पीड़िता और उसकी सगी बहन के साथ दुष्कर्म किया था, जबकि तीसरी बहन के साथ भी गंदी नीयत से हरकत करने की फिराक में था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

माता-पिता को बाहर निकालकर करता था गलत काम

फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने 22 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि स्थानीय निवासी महफूज पिछले 4-5 सालों से उसके घर आता-जाता था। वह तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर उसके माता-पिता को घर से बाहर भेज देता था और कई वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। हाल ही में जब उसने दोबारा जबरदस्ती की तो पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए, जिससे आरोपी भाग निकला।

बहनों ने भी लगाए गंभीर आरोप

मामला खुलने पर पीड़िता की अन्य दो बहनों ने भी आरोपी की करतूतों का खुलासा किया। दूसरी बहन ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ भी बंद कमरे में दुष्कर्म किया था। वहीं, तीसरी बहन (जो कि नाबालिग है) ने बताया कि जब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, तो उसने शोर मचा दिया, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गया।

जान से मारने की दी थी धमकी

पुलिस के अनुसार, तीनों पीड़िताओं में से एक नाबालिग है। आरोपी तंत्र-मंत्र का खौफ दिखाकर उन्हें किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

फूलपुर थाना पुलिस को सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महफूज को दोपहर करीब 3 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।