18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एकतरफा प्रेम में महिला पर हमला कर हुआ था फरार, गिरफ्तारी से बचने के लिए की फायरिंग, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली

Azamgarh Crime News। One sided love mystery: पवई थाना क्षेत्र में एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है..
2 min read
Google source verification
Azamgarh news

पकड़ा गया आरोपी, Pc-Patrika

Encounter in Azamgarh:आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। वहीं, जवाबी कार्रवाई में में चलाई गई गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई भेजा गया है।

पवई थाने में दर्ज था मुकदमा

जानकारी के मुताबिक, 16 जुलाई को पवई कस्बे की रहने वाली एक महिला पर उसके घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया गया था। हमले में महिला की गर्दन पर दो और हाथ पर गंभीर वार किए गए थे, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सुजीत मौर्य महिला से एकतरफा प्रेम करता था और लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था। इसी मामले में पवई थाने में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी खंडोरा अंडरपास के पास छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पहले उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन वह दोबारा तमंचा लोड करने लगा। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

तमंचा व कारतूस बरामद

पुलिस ने मौके से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया है कि पूछताछ में आरोपी ने महिला पर हमले की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद वह पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और मौका मिलते ही फरार होने की योजना बना रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे के अलावा पुलिस पर फायरिंग और अवैध हथियार रखने के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।