26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के 2 युवकों से लॉरेंस के शूटर बनने तक; केस में पूर्व सांसद की भूमिका ने बढ़ाई चर्चा! क्या है इनसाइड स्टोरी

Lawrence Bishnois Shooters Azamgarh: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच में दोनों की गैंग में एंट्री पूर्वांचल के एक बाहुबली पूर्व सांसद के जरिए होने की बात सामने आई है।
2 min read
Google source verification
Lawrence Bishnoi

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया। (File Photo सोर्स-पत्रिका)

Lawrence Bishnois Shooters: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 3 शूटर्स को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में 2 शूटर्स उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान अभिनव और विवेक के रूप में हुई है। सूत्रों की माने तो, शुरुआती जांच के अनुसार ये पता चला है कि दोनों की लॉरेंस बिश्नोई गैंग में एंट्री पूर्वांचल के एक बाहुबली और पूर्व सांसद के जरिए हुई थी। इस खुलासे के बाद गैंग के उत्तर प्रदेश कनेक्शन को लेकर जांच और तेज हो गई है।

आजमगढ़ के रहने वाले हैं 2 आरोपी

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तीन शूटरों में से अभिनव और विवेक आजमगढ़ के निवासी हैं। दोनों लंबे समय से गैंग के लिए सक्रिय बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इनकी गैंग में भूमिका क्या थी और किन-किन वारदातों में इनका इस्तेमाल किया गया।

वाराणसी में बड़ी वारदात की थी तैयारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बीते सप्ताह वाराणसी कचहरी परिसर में गाजीपुर के एक पूर्व प्रमुख की हत्या की साजिश रची गई थी। हालांकि, वारदात को अंजाम दिए जाने से पहले ही गाजीपुर पुलिस ने सर्विलांस के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर ली।

जांच के दौरान पता चला कि दोनों शूटर पहले लखनऊ में छिपे हुए थे। पुलिस की गतिविधियां बढ़ने पर वे वहां से निकलकर दिल्ली पहुंच गए। उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस की सतर्कता के चलते संभावित बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया।

विदेश से मिल रहे थे निर्देश

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों को विदेश में बैठे गैंग के नेटवर्क के जरिए लगातार निर्देश और सूचनाएं मिल रही थीं। इसी नेटवर्क के माध्यम से उन्हें संभावित निशानों की जानकारी दी जाती थी, जिसके बाद उन्हें वारदात को अंजाम देना होता था।

कई मामलों में वांटेड थे आरोपी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार तीनों शूटर दिल्ली में हुई कई आपराधिक घटनाओं में वांटेड थे। जांच में यह भी पता चला है कि वे पहले भी टारगेट तय कर फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

गैंग के नेटवर्क की जांच जारी

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां गैंग के अन्य सदस्यों, उनके संपर्कों और विदेश में बैठे नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन शूटरों को किन-किन वारदातों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और गैंग का नेटवर्क किस स्तर तक फैला हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग