1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजमगढ़ में मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग का गला काटकर की थी हत्या, वर्षों से थी रंजिश

Azamgarh Crime News : आजमगढ़ पुलिस की हत्या के आरोपी संग मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में बुजुर्ग की हुई हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Google source verification
Azamgarh news

पकड़ा गया आरोपी, Pc-Patrika

Encounter in Azamgarh:आजमगढ़पुलिस की हत्या के आरोपी संग मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में बुजुर्ग की हुई हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस संग हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की मां के साथ मृतक का वर्षों पुराना विवाद था, जिसके बाद आरोपी ने बदला लेने की ठानी और बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी।

आरोपी के पैर में लगी गोली

गुरुवार को बलरामपुर चौकी अंतर्गत शेखपुरा गांव में राम भुवाल चौहान (70) की गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शहर कोतवाली पुलिस संग हुई मुठभेड़ में अभय नमक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है, जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है। इस मामले में एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया था, जिसके बाद शहर कोतवाली पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, खून से सना गमछा और खून से सनी शर्ट बरामद की है। वहीं, आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभय के शहर कोतवाली इलाके में मिलने की जानकारी के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जिसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी अभय के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या था मामला

पुलिस ने बताया कि मृतक राम भुवाल चौहान और अभय के माता के बीच 15 साल पुरानी रंजिश थी, जिसमें राम भुवाल ने अभय की मां संग गाली गलौज की थी। इसी बात से अभय नाराज रहा करता था। बुधवार की देर रात जब राम भुवाल खाना खाकर पशु शाला के बगल वाले कमरे में सोने पहुंचा, इसी दौरान अभय ने मौका पाकर चाकू से गला काटकर इसकी हत्या कर दी।

गुरुवार की सुबह हत्या की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मौके पर पहुंचे एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने परिजनों संग बातचीत के दौरान मामले का जल्द खुलासा करने की बात कही और इस मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। फिलहाल पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग