21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

सगे दादा और चचेरे भाई की हत्या करने वाला पुलिस की गोली लगने के बाद हुआ अरेस्ट, आजमगढ़ में घोषित था 50 हजार का इनाम

Azamgarh Encounter News: 50 Thousands rewarded criminal arrested : पवई थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के आरोपी और 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया...
2 min read
Google source verification
Azamgarh news

Pc-Patrika

Azamgarh Double Murder Accused Arrested:आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के आरोपी और 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई भेजा गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद हुई है।

एसएसपी ने घोषित किया था इनाम

पुलिस के मुताबिक, 9 जुलाई की देर रात पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में पारिवारिक रंजिश और पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। आरोपी संतोष यादव ने अपने सगे दादा जगदम्बा प्रसाद और चचेरे भाई श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित की कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

मंगलवार तड़के पवई थाना प्रभारी मनीष पाल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध लोगों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी आरोपी मोटरसाइकिल से ओरिल की तरफ से हेवती गांव की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रसूलाबाद मोड़ के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को कुछ देर बाद एक संदिग्ध बाइक दिखाई दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी वाहन मोड़कर भागने लगा।

पुलिस टीम पर फायरिंग

पुलिस ने बताया है कि बारिश के कारण आरोपी की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पैतृक जमीन के बंटवारे और पैसे के विवाद के चलते उसने अपने दादा और चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से हत्या की थी। घटना के बाद वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।

तमंचा व कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, बाइक और 600 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ हत्या के मुकदमे के अलावा पुलिस पर फायरिंग और अवैध शस्त्र रखने के आरोप में भी नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग