17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीट रिजल्ट के बाद टूटी उम्मीदें, आजमगढ़ में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Student Suicide: नीट परीक्षा में असफल होने पर आजमगढ़ में एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिज दिया।
2 min read
Google source verification
Student Suicide

परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी

NEET Student Suicide Case UP: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में नीट परीक्षा परिणाम आने के बाद एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। परीक्षा में असफल होने के बाद छात्रा की उम्मीदे टूट गई थी, हताश होकर अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों का कहना है कि परीक्षा आने के बाद वह लगातार तनाव में थी। छात्रा की सुसाइड की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

नीट रिजल्ट के तनाव में छात्रा ने की आत्महत्या

सिविल लाइंस की रहने वाली सृष्टि, मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही थी। कुछ दिनों पहले ही उसने परीक्षा दी थी, जिसके बाद से वह परिणाम को लेकर अत्यधिक मानसिक तनाव में थी।

गुरुवार देर शाम नीट का रिजल्ट घोषित हुआ। परीक्षा में असफल होने के बाद सृष्टि पूरी तरह टूट गई और गुमसुम होकर अपने कमरे में चली गई। परिवार में से किसी को भी उसके इस आत्मघाती कदम का अंदाजा नहीं था। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो सृष्टि का शव पंखे से लटकता मिला। उसने गले में दुपट्टा डालकर फांसी लगा ली थी। इस दुखद घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है।

छत्तीसगढ़ में भी छात्रा ने मौत को लगाया लगे

छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के जगदलपुर में नीट में असफलता मिलने की वजह से आहत होकर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लतातार तीसरी बार विफल होने की वजह से छात्रा तनाव में आ गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें परीक्षा में सफल नहीं होने और परिवार की अपेक्षाओं का जिक्र किया गया था। पुलिस के अनुसार बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल खासपारा निवासी सुरला हरिका राव नायडू (20) पिछले तीन वर्षों से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। गुरुवार रात घोषित हुए परीक्षा परिणाम देखने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। देर रात करीब साढ़े तीन बजे उसकी मां कमरे में पहुंची तो दरवाजा खुला मिला। अंदर देखा जाने पर छात्रा फंदे से लटकी हुई थी।

नोट: यदि आप या आपका कोई परिचित किसी भी प्रकार के परीक्षा तनाव या अवसाद (Depression) से जूझ रहा है, तो कृपया तुरंत हेल्पलाइन (1800-599-0019) पर संपर्क करें।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग