14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैंगस्टर-ठगी जैसे मुकदमों में वांछित था बदमाश, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, साथी भी हुआ अरेस्ट

UP police encounter news। Azamgarh crime news: आजमगढ़ में कोतवाली पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ की इस घटना में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है...
2 min read
Google source verification
Azamgarh news

पकड़ा गया बदमाश, Pc-Patrika

Encounter in Azamgarh: आजमगढ़ में कोतवाली पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ की इस घटना में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि अपने साथी को गोली लगता देख दूसरे बदमाश ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक, तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

दूसरे आरोपी ने किया सरेंडर

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की देर रात आजमगढ़ में कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया है कि 5 जुलाई को कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले देवदत्त ने सदर अस्पताल से उनकी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उनकी बाइक बरामद नहीं हुई, जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया और बाइक चोर की तलाश की जा रही थी।

सोमवार की देर रात कोतवाली पुलिस थाना अध्यक्ष यादवेंद्र पांडे के साथ मिलकर संदिग्ध वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो लोग आते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस को सामने से आता देख बदमाश घबरा गए और उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे बदमाश ने अपने साथी को जमीन पर गिरता देख सरेंडर कर दिया।

कई जनपदों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश का नाम राजेश यादव है और वह गाजीपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, राजेश यादव के खिलाफ मिर्जापुर, मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ में चोरी, ठगी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर समेत कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है। वहीं, दूसरा आरोपी कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है, जिसकी पहचान विजय यादव के रूप में हुई है। उसके ऊपर भी दो मुकदमे दर्ज हैं।