2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पर थाने में पीड़िता पर दबाव बनाने की कोशिश, आज मजिस्ट्रेट के सामने होंगे बयान

Varanasi crime news। Gang rape of minor girl in varanasi : वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय दलित किशोरी के साथ बंद मकान में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामले को दबाने के लिए चौबेपुर पुलिस ने किशोरी का वीडियो बनाया और पीड़िता के परिजनों पर दबाव बनाने की कोशिश की।

2 min read
Google source verification
Rape 4

नाबालिग से रेप, PC- Patrika

Molestation of minor girl in Varanasi : वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय दलित किशोरी के साथ बंद मकान में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामले को दबाने के लिए चौबेपुर पुलिस ने किशोरी का वीडियो बनाया और पीड़िता के परिजनों पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद पुलिस ने सोमवार की देर शाम गांव के ही दो युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने मंगलवार को दर्ज कराया जाना है।

जानकारी के मुताबिक, चौबेपुर थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने तीन युवकों पर अपहरण करने और सुनसान मकान में 20 दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने बताया है कि पीड़िता का मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा और इस मामले में गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, पीड़िता की मां ने चौबेपुर पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 11 मई को स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं आई। उन्होंने बताया की बेटी की काफी खोजबीन की गई और रिश्तेदारों के यहां भी पता कराया गया, लेकिन वह वहां भी नहीं गई थी। इस मामले में पीड़िता की मां ने गांव के ही कुछ युवकों पर शक जताते हुए चिरईगांव पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कई दिनों तक थाने और चौकी के चक्कर लगाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में 28 मई को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया।

पीड़िता की मां ने बताया कि उन्हें भनक लगी कि एक युवक ने बंद पड़े एक मकान में उनकी बेटी को रखा है। इसके बाद गांव के ही एक घर से पीड़िता को बरामद किया गया। वहीं, पीड़िता ने पूरी आपबीती अपनी मां को बताई, इसके बाद अपनी बेटी को लेकर पीड़िता की मां चौबेपुर थाना पहुंची और शिकायत दर्ज करने की बात कही। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उसके साथ अलग-अलग ठिकानों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया गया था।

क्या बोली पुलिस

वहीं, पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि थाने पहुंचने के बाद पीड़िता का पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाकर दबाव बनाने की कोशिश की और वीडियो में कहलवाया कि उसके साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। पीड़िता के मां ने आरोप लगाया है कि बेटी की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की। वहीं, थाना अध्यक्ष वीरेंद्र सोनकर ने बताया है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने के बाद गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। मंगलवार को पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग