12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी ने शहीद SSB जवान को दी श्रद्धांजलि, परिवार के एक सदस्‍य को देगी सरकारी नौकरी

यूपी के प्रतागढ़ निवासी SSB जवान शिव बहादुर सिंह पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Jan 14, 2023

yogi_baba.jpg

एसएसबी जवान शिव बहादुर सिंह यूपी के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे। शिव बहादुर पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे। नौकरी करने के दौरान वे शहीद हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शहीद SSB जवान को श्रद्धाजंलि दी।

यूपी सीएम ऑफिस ने शुक्रवार को ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा,“पश्चिम बंगाल में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद प्रतापगढ़ निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान शिव बहादुर सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।”

योगी सरकार ने शहीद जवान शिव बहादुर सिंह के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देगी। इसके अलावा 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।

IMAGE CREDIT: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धाजंलि

परिवार को हरसंभव मदद करेगी यूपी सरकार

सीएम ऑफिस ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री जी ने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में यूपी सरकार उनके साथ है और परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।”

यह भी पढ़ें: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर यूपी के विपक्षी दल बोले- इसे राजनीतिक ना समझे