25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न हो परेशान घरेलु उपचार से भी जा सकता है सर्दी ज़ुकाम

अपनी रसोई के कुछ तरीको से अपनी सर्दी को सही कर सकते है
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Pragati Tiwari

Sep 29, 2021

न हो परेशान घरेलु उपचार से भी जा सकता है सर्दी ज़ुकाम

न हो परेशान घरेलु उपचार से भी जा सकता है सर्दी ज़ुकाम

लखनऊ. अगर आप को भी सर्दी ज़ुकाम जल्दी हो जाता है तो आप भी जल्दी ही सर्दी ज़ुकाम से छुटकारा पाना चाहते है और आपको भी दवा खाना अच्छा नहीं लगता है तो आप भी अपनी रसोई के कुछ तरीको से अपनी सर्दी को सही कर सकते है कई बार मौसम में बदलाव होने पर गले में खराश, खांसी, जुकाम और बुखार होने का खतरा रहता है। ये वायरल इन्फेक्शन, बैक्टीरियल या ठंड के कारण हो सकता है। हमारी रसोई में ऐसे कई ऐसे घरेलू नुस्खे होते हैं जो हमे बिना दवा खाये ही इससे छुटकारा दिला सकते है।

काली मिर्च का सेवन लाभदायक -
हर सुबह गर्म पानी में काली मिर्च का पाउडर मिला कर उसका सेवन करने से मनुष्य के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। जिससे हमारे शरीर में वायरल का संक्रमण कम हो जाता है। खांसी के साथ बलगम आने पर देशी घी में काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करना स्वस्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
अदरक-नमक का सेवन लाभदायक -
अदरक गले के लिए लाभकारी औषधि है। इसके एंटीऑक्सीडेंट तत्व गले के लिए लाभकारी होते है उससे गले में खराश नहीं जमती हैं। अगर आपको सर्दी जुकाम की शिकायत तो अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े करके उसमे नमक मिलाकर खाएं आपकी सर्दी जुकाम सही हो जायेंगे।

तुलसी की चाय का सेवन लाभदायक -
तुलसी के पत्ते सर्दी कम करते है यदि आप ताजी तुलसी की पत्तियां या फिर सूखे पत्ते लेकर उससे चाय बनाये फिर उसका सेवन करे ऐसा करने से आपकी सर्दी गायब हो जाएगी।

हल्दी वाले दूध का सेवन लाभदायक -
हल्दी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल एवं एंटी वायरल गुण सर्दी को दूर करते है। इसके एंटी ऑक्सीडेंट्स तत्व बैक्टीरिया से बचाव करते हैं। हल्दी वाले दूध को पीने से सर्दी-जुकाम से आराम मिलता है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग