
यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (फाइल फोटो-IANS)
Sanjay Nishad Reaction on Ram Mandir Scam: अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी मामले (Ayodhya Ram Mandir Theft) की जांच कर रही SIT ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। SIT की प्राथमिक रिपोर्ट सबमिट होने पर यूपी के मंत्री संजय निषाद (UP Minister Sanjay Nishad) ने प्रतिक्रिया दी है। संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने कहा- मामले की जांच चल रही है। पूरे मामले का दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
मंत्री संजय निषाद ने अयोध्या राम मंदिर स्कैम मामले पर कहा कि जब उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने ही पूरे मामले की जांच की कमान संभाल ली है तो दिक्कत की कोई बात नहीं है। इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने आगे कहा कि जब तक SITकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होती है, तब तक किसी भी प्रकार का सवाल उठाना गलत है। उन्होंने आगे कहा-एक बात साफ है कि मामले की जांच में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।
मंत्री संजय निषाद ने कहा कि किसी भी सिस्टम में सब लोग गलत नहीं होते हैं। सभी लोगों की ईमानदारी और निष्ठा पर सवाल उठाना गलत है। मैं तो यही कहूंगा कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में नहीं हो। हमें इन बातों का ध्यान रखना होगा। किसी भी धार्मिक स्थल पर जब कोई दान चढ़ाया जाता है, तो उसकी देखभाल अच्छे से होनी चाहिए, क्योंकि यह जनता का पैसा है।
मंत्री संजय निषाद ने मौलाना अरशद मदनी के 'जिहाद' वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। निषाद ने कहा- हमें यह समझना होगा कि भारत संविधान से चलता है। जिसे शरिया के हिसाब से चलना था, वो तो 1947 में (पाकिस्तान) चले गए। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट बताती है कि मुस्लिम समुदाय की दशा एससी और एसटी से खराब है। ऐसे में इन 70 सालों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांग्रेस और सपा का समर्थन करके क्या कुछ हासिल किया?
हमें चाहिए कि हम इस दिशा में काम करें कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी डॉक्टर और इंजीनियर बने। कई जालीदार टोपी वाले लोग अपने बच्चों को विदेश में पढ़ाएंगे, लेकिन यहां रहने वाले मुस्लिमों को धर्म का पाठ पढ़ाएंगे। बता दें कि मौलाना मदनी ने कहा था कि जिहाद करना हर मुसलमान का अधिकार है।
Updated on:
24 Jun 2026 11:19 pm
Published on:
24 Jun 2026 11:11 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
