12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी उपचुनावः कांग्रेस ने इन सीटों पर सपा व बसपा को छोड़ा पीछे, इन पार्टी कैंडिडेट्स की जमानत जब्त

यूपी उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए निराशाजनक रहे। पार्टी एक सीट पर भी जीत दर्द नहीं कर पाई।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Oct 24, 2019

UP upchunav

UP upchunav

लखनऊ. यूपी उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए निराशाजनक रहे। पार्टी एक सीट पर भी जीत दर्ज नहीं कर पाई। सहारनपुर में गंगोह सीट पर उम्मीद जगी थी, लेकिन अंत में भाजपा प्रत्याशी ने ही यहां जीत का स्वाद चखा। लेकिन मतों के हिसाब से देखा जाए तो पार्टी ने भाजपा को कड़ी टक्कर तो दी है, वहीं बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी को पछाड़ा भी है। सहारनपुर की गंगोह सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद (62881 मत) से भाजपा प्रत्याशी को कांटे की टक्कर दी। हालांकि अंत में भाजपा प्रत्याशी किरत सिंह (68300 मत) जीतें।

ये भी पढ़ें- चुनाव नतीजों के बाद प्रियंका गांधी का फूंटा गुस्सा, दिया बड़ा बयान, सपा ने दिया साथ

इन सीटों पर रहे दूसरे स्थान पर, सपा-बसपा को पछाड़ा-

गंगोह सीट पर कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही है। यहां पर सपा उम्मीदवार इंदर सेन 57374 मतों के साथ तीसरे व बसपा के मों इरशाद 32276 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे। वहीं कानपुर की गोविंदनगर सीट पर भी कांग्रेस के प्रत्याशी ने अच्छा प्रदर्शन किया। कांग्रेस उम्मीद्वार करिश्मा ठाकुर को 38991 लोगों ने वोट किया। वह तीसरे स्थान पर रहीं। भाजरा के सुरेश मैथानी (60215) की इस सीट पर जीत मिली। सपा के सम्राट विकास (11912) तीसरे व बसपा के देवी प्रसाद तिवारी (5430) चौथे स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें- भाई आया कांग्रेस में, तो अदिति सिंह ने पार्टी को फिर दे दिया बड़ा झटका, प्रियंका ने चला था बड़ा दांव

इन सीटों पर रहा बुरा हाल, प्रत्यशाियों की जमानत जब्त-
वहीं कांग्रेस ने कुछ सीटों पर बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया है। इनमें चित्रकूट मानिकपुर सीट, बहराइच की बलहा व अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट शामिल हैॆ। यहां से मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों की जमानत जब्त होती नजर आ रही। चुनावी परिणाम आने के बाद अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट पर 2318 मत पाने वाले सुनील मिश्रा व बहराइच की बलहा सीट पर 1079 मत हासिल करने वाले उम्मीदवार मन्नु देवी की जमानत जब्त हो गई है।