जनता जान गई है बीजेपी की हकीकत : कांग्रेस
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि बीजेपी ने अच्छे दिन आने का नारा देकर जनता को सुनहरे सपने दिखाए थे और उन सपनों की सच्चाई के रूप में बैंकों के लगातार घोटाले सामने आ रहे हैं। क्या बीजेपी ने यही अच्छे दिन दिखाने के लिए वादा किया था। कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने पहले नोटबंदी के जरिए बैंकों मैं पैसा जमा करवाया फिर उस पैसे को बैंकों के माध्यम से कारोबारियों ने लोन के रूप हड़प लिया, जिसके कारण आज बैंकों की स्थिति खराब है।