22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Politics: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- नीतियों से भटकी हुई है सपा

UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भारत छोड़ो आंदोलन वाले बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा अपनी नीतियों से भटकी हुई है, यह असली समाजवादी नहीं है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Aug 19, 2023

brajesh_pathak.jpg

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

UP Politics: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार को बलिया बलिदान दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा डीरेल्ड यानी पटरियों से उतरी हुयी है। वह अपनी नीतियों से भटकी हुई है। यह असली समाजवादी नहीं है। सपा में गुंडे माफिया को पुष्पित पल्लवित करने वाले लोग हैं।

बता दें कि सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने लोक जागरण अभियान के तहत शुक्रवार को फतेहपुर में समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर पहुंचे। वहां पर अखिलेश यादव ने भाजपा और राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ यानी आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘भाजपा की विचारधारा के लोगों और आरएसएस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था। उसी को छिपाने के लिए अब बीजेपी घर- घर झंडा लगाने का काम कर रही है।'
यह भी पढ़ें: हरी साड़ी, मांग में सिंदूर, सीमा हैदर ने मनाया हरियाली तीज, भगवान की आरती उतारकर पति को लगाया तिलक

ब्रजेश पाठक ने किया पलटवार
इसी पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 'उत्तर प्रदेश के लोगों ने सपा को हाशिये पर धकेल दिया है। जब ये लोग सत्ता में रहे तो गुंडों और माफिया को बढ़ावा दिया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के लोग अब कभी भी सपा को स्वीकार नहीं करेंगे।

बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर पाठक ने स्वतंत्रता आंदोलन में बलिया के योगदान का स्मरण करते हुए कहा, ''अंग्रेजों ने दो सौ वर्ष तक गुलाम बनाये रखा। 1942 में आज ही के दिन बलिया आजाद हो गया था। तिरंगा आसमान में लहलहाने लगा था।'' उन्होंने कहा, ''महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था, जिसे बलिया के लोगों ने हृदय से लगा लिया। बलिया में नौ अगस्त से 19 अगस्त तक विविध आंदोलन चले। उन्होंने कहा, ‘‘स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए देश में मुहिम चलाया जाना चाहिए।

एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को मिला कार
परिवहन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और भाजपा के स्थानीय विधायक दयाशंकर सिंह ने अपने वेतन से एक कार खरीदकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम विचार पांडेय को दिया। इसके साथ ही वाहन कंपनियों के सहयोग से 75 इलेक्ट्रिक स्कूटी 1942 की क्रांति में शहीद सेनानियों के परिजनों को दिया। इस मौके पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, सांसद रवींद्र कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह मस्त और नीरज शेखर भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी में 9 IPS अफसरों का ट्रांसफर, आगरा जोन के नए ADG बने अनुपम कुलश्रेष्ठ, देखें लिस्ट