यूपी के एडीजी ने बताया कि आजकल जो नए युवा पुलिस में भर्ती हुए है, उनके अंदर जोश अधिक और होश कम देखने मिल रहा है। इसलिए इनके अब ट्रेनिंग देने के लिए रिफ्रेशर कोर्स की शुरूआत की जा रही है। जिसके तहत युवा पुलिस कर्मियों को हथियारों की हैंडलिंग, कानून और ह्यूमन राइट्स का पूर्ण रूप से ज्ञान दिया जाएगा। इस दौरान पब्लिक को हैंडल करने की सारी जानकारी दी जाएगी और इसकी बारीकियों को भी अच्छे ढंग से सिखाया जाएगा। जिससे यूपी पुलिस के 'बर्ताव' पर कोई भी सवाल खड़ा न किया जा सके हैं और उसकी जगह आम जन पुलिस के सम्मान की नजर से देख सके।