
राजधानी के थानों में दर्जनों की संख्या में खड़ी हैं गाड़ियां
लखनऊ राजधानी के सभी थानों में सालों से खड़ी गाड़ियां कबाड़ हो चुकी हैं। आलम यह है कि जहां गाड़ियां खड़ी हैं वहां झाड़-झंखाड़ तक हो गया है। बारिश और धूल के कराण गाड़ियों की हालत बदतर होती जा रही है। गाजीपुर, हजरतगंज समेत कई थाने तो ऐसे हैं कि परिसर के अंदर गाड़ियां खड़ी होने की जगह ही नहीं बची है। गाजीपुर थाने के बाहर बड़ी संख्या में सीज की हुई गाड़ियां खड़ी हैं। यह सभी गाड़ियां अब इस यार्ड में पहुंचाई जाएंगी। इसके बाद थानों में भी साफ सफाई हो सकेगी। इन गाड़ियों के कारण बहुत गंदगी रहती है।
24 घंटे रहेगी सुरक्षा
यार्ड में टीन सेड डलवाया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से तीन शिफ्ट में गार्ड की ड्यूटी 24 घंटे की होगी। जो भी गाड़ियां जाएंगी वह कहां से आई हैं। इसके लिए एक रजिस्टर में एंट्री होगी। डीसीपी ट्रैफिक ख्याति गर्ग ने बताया कि थानों, ट्रैफिक पुलिस लाइन और आरटीओ कार्यालय द्वारा सीज की गई गाड़ियों को खड़ी करने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। थानों में हजारों की संख्या में गाड़ियां खड़ी हैं। जिसके कारण परिसर में गंदगी भी हो जाती है। अर्जुनगंज में शहीदपथ के पास एक जमीन में यार्ड बनाया जा रहा है। यह सभी गाड़ियां वहीं पर खड़ी की जाएंगी।
Published on:
2 Feb 2021, 7:36 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.