13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Process of Driving Licence: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की पूरी प्रक्रिया, नए नियम के तहत घर बैठे बनवाएं DL

Process of Driving Licence अभी तक लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदक को आरटीओ की ओर से आयोजित होने वाले टेस्ट के लिए आरटी के कार्यालय पर जाना पड़ता था जहां पर टेस्ट का आयोजन कराया जाता था लेकिन अब नए नियम के तहत लर्निंग लाइसेंस के लिए आरटीओ जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि विभाग की और ऑनलाइन टेस्ट की व्यवस्था की है। अब आवेदक ऑनलाइन टेस्ट लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Jan 09, 2022

larning.jpg

लखनऊ. Driving Licence अगर आप की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और ने अभी तक आप ने अपना लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवाया है तो आप के लिए अच्छी खबर है। आरटीओ के नए निमय के बहत अब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओं के चक्कर लगाने की जरूर नहीं है। आप घर बैठे आसानी से अपना लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। इसके लिए आप को आरटीओ टेस्ट देने भी जाने की भी जरूरत नहीं है। नए नियम के तहत अब लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट की व्यवस्था की गई है। लर्निंग लाइसेंस के लिए आप घर बैठे ही टेस्ट देकर लाइसेंस प्राप्त कर सकतें हैं।

नहीं जाना होगा आरटीओ

अभी तक लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदक को आरटीओ की ओर से आयोजित होने वाले टेस्ट के लिए आरटी के कार्यालय पर जाना पड़ता था जहां पर टेस्ट का आयोजन कराया जाता था लेकिन अब नए नियम के तहत लर्निंग लाइसेंस के लिए आरटीओ जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि विभाग की और ऑनलाइन टेस्ट की व्यवस्था की है। अब आवेदक ऑनलाइन टेस्ट लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।

आसान की प्रक्रिया

परिवहन विभाग लगातार डीएल बनवाने की प्रक्रिया का आसान करने के लिए प्रयास कर रही है। इस ओर एक कदम आगे बढ़ाते हुए विभाग ने पिछले दिने ये व्यवस्था लागू की है कि अब लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदक को टेस्ट देने के लिए आरटीओ ऑफिस आने की जरूरत नहीं है। आवेदक घर बैठे ही टेस्ट दे सकता है और टेस्ट के नतीजे के आधार पर आरटीओ आवेदक का लर्निंग लाइसेंस बना के उसके पते पर भेज देगा। अभी तक लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के बाद आरटीओ कार्यालय आयोजित टेस्ट के लिए आवेदक को कार्यालय जाना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं करना होगा।

ये है नई व्यवस्था

पुरानी प्रक्रिया के तहत आरटीओ की वेबसाइट पर आवेदन करने के बाद आरटीओ की ओर से बायोमेट्रिकर व टेस्ट के लिए आवेदव को डेट दी जाती थी जिस डेट पर जाकर आवेदक टेस्ट देता था। लेकिन अब आवेदन करने के साथ ही आवेदक को आरटीओ की ओर से ऑनलाइन टेस्ट के लिए डेट बता दी जाएगी जिस दिन आवेदक आरटीओ की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टेस्ट दे सकता है। अगर आवेदक टेस्ट में पास होगा तो आरटीओ आवेदक के पते पर लर्निंग लाइसेंस भेज देगा।