गौरतलब है कि सोशल मीडिया में एक मैसेज वायरल हुआ है, जिसमें अपील की गई है कि 10 अक्टूबर को पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे, लेकिन काम नहीं करेंगे। इसे लेकर मेरठ खुफिया विभाग के एक अधिकारी का पत्र भी वायरल हो रहा है। जिसमें सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद के मंडलाधिकारियों से इस पर निगाह रखने का निर्देश दिया गया है। इसे देखते हुए डीजीपी की ओर से भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इस सन्दर्भ में पहले ही कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं।