First Toursism Helipad of India देश में सबसे पहला टूरिस्ट हेलीपैड उत्तर प्रदेश में बनाया जा रहा है। जहां से काशी, मथुरा, आगरा यात्रा की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला करते हुए टूरिज़्म के क्षेत्र में एक बड़ी शुरुआत कर दी है। जिससे अब मात्र एक हज़ार रु में लखनऊ से वाराणसी घूमने का मौका मिलेगा। साथ ही देश का पहला टूरिस्ट हेलीपैड भी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में बनाने की शुरुआत आज से कर दी गई है। ऐसे में देश भर से टूरिस्ट अब यहाँ आकर हवाई सफर के साथ टूरिज़्म का मज़ा उठा सकेंगे। जिससे प्रदेश में रोजगार भी बढ़ेगा और दुनियाभर में नाम भी होगा। साथ ही डायरेक्ट या इनडायरेक्ट तौर पर रोजगार बढ़ेगा।
1 हज़ार में हवाई यात्रा
हालांकि लोकभवन में हुई कैबिनेट की इस बैठक में अन्य भी महत्वपूर्ण निर्णय हुए। वहीं सूत्रों के अनुसार सरकार हर एक व्यक्ति को हवाई सफर की ओर आकर्षित करने के लिए एक हज़ार रु में लखनऊ से काशी की यात्रा कराने का मूड बना चुकी है। जल्दी ही इसे शुरू किया जाएगा। जबकि लखनऊ से आगरा, वाराणसी, मथुरा की यात्रा की जा सकती है।
Booking of Helicoptor Service
यूपी में टूरिस्ट सर्विस की शुरुआत के लिए ऑनलाइन बूकिंग की व्यवस्था शुरू की गई है। जिससे लोगों को हेलीपैड के पास वेटिंग रूम में इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। वो अपने समय के अनुसार ही आ सकेंगे। हालांकि इसकी बुकिंग कब से शुरू होगी इस पर अभी कुछ भी सरकार की ओर से नहीं कहा गया है।
कैबिनेट में हुआ निर्णय
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट बैठक में ये निर्णय लिया गया है। जिसके बाद अब इस योजना को जल्द ही पूरा करके जनता के लिए इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। टूरिज़म सेक्टर की इस बड़ी योजना के साथ ही उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के होटल भी खोलने की तैयारी कर ली गई है। जो कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बँटवारे के समय से ही फंसा हुआ था। जिसे अब सोलव कर लिया गया है।
वहीं प्रदेश में बेहतर मेडिकल सुविधाओं के लिए भी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कई घोषणाएँ की हैं। जिसमें मेडिकल स्टाफ की भर्ती भी शामिल है।