10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gyanvapi Survey: सर्वे के दौरान कुएं में मिला शिवलिंग, हिन्दू पक्ष के वकील का दावा

Found shivling from well in gyanvapi ज्ञानपावी मस्जित में हो रहे सर्वे के दौरान एडवोकेट कमिश्नर ने एक टीम के सदस्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टीम से हटा दिया है। टीम के सदस्य आरपी सिंह को टीम से हटा दिया गया है। यह कार्यवाई आखरी दिन सर्वे के दौरान की गई है। आरपी सिंह को सर्वे की जानकारी सार्वजनिक करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। आरपी सिंह कार्रवाई के बाद परिसर से बाहर निकले हैं। आरपी सिंह ने सर्वे की जनाकारी मेडिया से साझा किया था। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

May 16, 2022

shivling_1.jpg

Found shivling from well in gyanvapi. ज्ञानवापी मस्जित परिसर में सर्वे का काम पूरा हो गया है। सर्वे के बाद टीम बाहर निकल चुकी है। सर्वे के हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने दावा है कि तीसरे दिन सर्वे के दौरान परिसर में मौजूद कुएं में एक शिवलिंग मिला है। जिसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। परिसर में तीन दिन सर्वे चला है। तीसरे दिन समय से पहले ही सर्वे को समाप्त कर लिया गया है। सुबह 10 बजे ही सर्वे समाप्त हो गया है। 17 मई कल कोर्ट के सामने सर्वे से सम्बंधित रिपोर्ट पेश की जाएगी।

एक सदस्य पर हुई कार्रवाई

ज्ञानपावी मस्जित में हो रहे सर्वे के दौरान एडवोकेट कमिश्नर ने एक टीम के सदस्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टीम से हटा दिया है। टीम के सदस्य आरपी सिंह को टीम से हटा दिया गया है। यह कार्यवाई आखरी दिन सर्वे के दौरान की गई है। आरपी सिंह को सर्वे की जानकारी सार्वजनिक करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। आरपी सिंह कार्रवाई के बाद परिसर से बाहर निकले हैं। आरपी सिंह ने सर्वे की जनाकारी मेडिया से साझा किया था। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

सर्वे की रिपोर्ट गोपनीय, 29 वर्ष बाद खुले कमरे

एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट गोपनीय है, इसे साझा नहीं किया जा सकता। सर्वे के लिए परिसर के कमरे 29 वर्ष बाद खोले गए हैं। तहखाने के अंदर की बनावट, धार्मिक चिह्न, कलाकृतियों और खंभों की वीडियोग्राफी करवाई गई है। सर्वे के दौरान टीम ने सभी पहलुओं की जांच की है। सर्वे को दौरान दो कमरों के ताले आसानी से खुल गए, लेकिन तीसरे कमरे का ताला तोड़ना पड़ा। दावा किया जाता है कि चार जनवरी 1993 को तत्कालीन डीएम सौरभ चंद्र ने नीचे के तीनों कमरों पर ताले लगवा दिए थे।