
यूपी की राजधानी में तीन युवकों ने कानपुर की युवती से गैंगरेप किया। इतने से मन नहीं भरा तो आरोपी उसे लेकर एक होटल पहुंचे। वहां फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी से एक शर्मसार करने की घटना सामने आई है। यहां इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने पहुंची कानपुर निवासी युवती की इज्जत तार-तार हो गई। मामला चिनहट थानाक्षेत्र का है। जहां तीन युवकों ने एक युवती से गैंगरेप किया। युवती के अनुसार, आरोपियों ने पहले अपनी कार में और फिर चिनहट इलाके के मटियारी स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर भागी युवती ने चिनहट पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने विनय सिंह, ईनाम सिंह और विपिन सिंह के खिलाफ गैंगरेप समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर चिनहट अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है। युवती कानपुर की रहने वाली है। वह अपने इंस्टाग्राम वाले दोस्त से मिलने लखनऊ आई थी। चंद कदम दूर पुलिस चौकी को नहीं लगी मामले की भनक बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवती से पहले अपनी कार में गैंगरेप किया। इससे उनका मन नहीं भरा तो वह युवती को लेकर मटियारी चौराहे के पास एक होटल में ले गए।
पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित होटल में भी युवती के साथ तीनों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती चीखती रही, लेकिन चंद कदम की दूरी पर स्थित पुलिस चौकी को इसकी भनक तक नहीं लगी। आरोपी फिर युवती को कार में लेकर जा रहे थे। इसी बीच वह मौके से भाग निकली। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से बचकर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। युवती की आपबीती सुनकर थाने पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। दूसरी ओर मटियारी पुलिस चौकी के पास बने होटल में इतनी बड़ी वारदात होने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दूसरी ओर सुरक्षा के तमाम इंतजाम होने के बाद भी होटल स्टाफ ने उन्हें कमरा कैसे अलॉट कर दिया। बहरहाल पुलिस ने होटल का सीसीटीवी अपने कब्जे में ले लिया है।
इंस्पेक्टर चिनहट अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीसरे की पकड़ के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न एंगल से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
02 Sept 2024 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
