
गोला उपचुनाव जीतने के साथ समर्थकों के साथ अमन गिरी
उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा के अमन गिरी ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने सपा के विनय तिवारी ने 34 हजार वोटों से सपा के विनय तिवारी को हराया है। अमन ने सिर्फ 26 साल की उम्र ये चुनाव जीता है। आइए जानते हैं अमन गिरी का अब तक का सफर कैसा रहा है।
इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में गोला गोकर्णनाथ सीट से अरविंद गिरी जीते थे। छह सितंबर को उनका निधन हो गया था। उपचुनाव में भाजपा ने उनके बेटे अमन गिरी को उतारा। अमन ने सपा कैंडिडेट विनय तिवारी को हराया है।
विरासत में मिली है सियासत
अमन गिरी के पिता अरविंद गिरी गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के सबसे प्रभावी और मंझे हुए नेताओं में गिने जाते थे। अमन की मां सुधा गिरी भी राजनीति में हैं और दो बार नगर पालिका अध्यक्ष रही हैं। अमन गिरी को विरायत में सियासत मिली है। कानून की पढ़ाई के बाद पिता के साथ राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय हो गए थे।
पिता के निधन के बाद अमन गिरी पर भाजपा ने भरोसा जताया और अमन ने भी सिर्फ 26 साल की उम्र में चुनाव जीतकर भरोसा कायम रखा।
अमन गिरी ने बीबीए और एलएलबी आनर्स की पढ़ाई की है। 2020 में पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 के चुनाव में अमन ने पहली बार पिता अरविंद गिरी का चुनावी प्रबंधन देखा था। उनके पिता अरविंद गिरी 5 बार विधायक रहे थे।
करोड़पति हैं अमन गिरी
पहली बार विधायक बने अमन गिरी करोड़पति हैं। चुनाव नामांकन के समय दिए गए हलफनामे में अमन ने खुद को 5 करोड़ की संपत्ति का मालिक बताया है। उन्होंने अपना रोजगार खेती बताया है।
Updated on:
06 Nov 2022 06:37 pm
Published on:
06 Nov 2022 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
