सोमवार तक निदेशालय को भेजनी विद्यार्थियों की सूची - जारी निर्देश के अनुसार, हाईस्कूल और इंटर पास कर चुके इन छात्रों के सम्मान के लिए मंडलवार नोडल अफसर नियुक्त किए गए हैं। सभी जिलों को पुरस्कृत करने वाले विद्यार्थियों की सूची सोमवार तक निदेशालय को भेजनी है। इसके लिए उप निदेशक विकास श्रीवास्तव मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ की, पीसी यादव को मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, आरके तिवारी को आगरा, बस्ती, कानपुर, राजकुमार को अयोध्या, देवीपाटन, गोरखपुर, प्रतिमा सिंह को आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर और विनोद कुमार को प्रयागराज, झांसी व चित्रकूट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।