17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दबंगों ने घर में घुसकर महिला का पैर काट शरीर से किया अलग, पति व बेटी भी जख्मी, सपा ने कहा यह

गोंडा में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है जहां दबंगों ने घर के अंदर घुसकर एक महिला का पैर काट कर अलग कर दिया.

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Feb 13, 2020

akhilesh

akhilesh

गोंडा. गोंडा में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है जहां दबंगों ने घर के अंदर घुसकर एक महिला का पैर काट कर अलग कर दिया। वहीं उसके पति व बेटी पर भी हमला किया। मामले से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पर समाजवादी पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। मामला गोंडा के कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम मुंडेरवा के मजरा शुक्ल पुरवा का है जहां के रहने वाले प्रेमलाल ने बताया कि बुधवार की रात तकरीबन आठ बजे उसके घर पर कुछ लोगों ने धावा बोल दिया और उसकी पत्नी मीना देवी पर धारधार हथियार से प्रहार कर दिया। जब वह घायल होकर जमीन पर गिर गई तो दबंगों ने हथियार से घुटने के नीचे से उसका बायां पार काट कर अलग कर दिया। बचाने के लिए करीब आए पति प्रेमलाल व उसकी बेटी रजनी को भी दबंगों ने धारधार हथियार से मारकर घायल कर दिया। मरणासन्न अवस्था में महिला अपने घर के दरवाजे पर पड़ी थी। मदद के लिए गांववले वहां पहुंचे के दबंग वहां से भाग निकले। गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। मीना देवी को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया है। बेटी रजनी का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- यूपी कैबिनेट बैठक में होगा बड़ा बदलाव, मोबाइल के बाद अब इस पर लगेगा प्रतिबंध, मंत्रियों को दी जाएगी यह चीज

पुलिस ने दर्ज की तहरीर-
प्रेमलाल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही माता बदल मिश्रा, उसके पुत्र विवेक, पत्नी रानी एवं पुत्री मीरा के विरुद्ध जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल केके राणा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी अभियुक्त फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सपा ने कहा यह-

सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा कि गोंडा में दबंगों द्वारा महिला पर अत्याचार कर उसका पैर काटकर परिवार पर हमले की वारदात स्तब्ध करने वाली घटना। भाजपा सरकार के जंगलराज में अपराधी मनमानी कर रहे और सरकार तमाशा देख रही। आज पूछता है उत्तर प्रदेश! कब सुधरेंगे हालात? पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना! दोषियों पर हो कार्रवाई।