26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजमगढ़ में सपा की राह होगी आसान! बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए गुड्डू जमाली, अखिलेश यादव ने किया स्वागत

Guddu Jamali Joined Samajwadi Party: लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को बसपा नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली समाजवादी में शामिल हो गए हैं। सपा मुख्यालय पर अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।    

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Feb 28, 2024

Guddu Jamali joined Samajwadi Party

Guddu Jamali Joined Samajwadi Party

Guddu Jamali Joined Samajwadi Party: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने किले की घेराबंदी करने में लग गए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली (Guddu Jamali) समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अखिलेश यादव की मौजूदगी में गुड्डू जमाली ने सपा मुख्यालय पर सदस्यता ग्रहण की।

गुड्डू जमाली के समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल होने पर एक ओर जहां शिवपाल यादव ने उनका स्वागत किया तो वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैं सबसे पहले गुड्डू जी को बधाई देना चाहता हूं। 2022 के चुनाव से पहले किन्हीं परिस्थितियों के चलते हम लोग एक नहीं हो पाए थे, वो आए नहीं मैने उन्हें बुलाने का काम किया है। जिस जिम्मेदारी के साथ आप दूसरे दल में थे, यहां भी आपको अपने घर जैसा लगेगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में ढहा दिए गए दो दर्जन कॉम्प्लेक्स- शोरूम, अकबरनगर में एक साथ चला 23 बुलडोजर


अखिलेश यादव ने कहा कि एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान के रक्षक होंगे, दूसरी तरफ वो लोग हैं जो संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम कर रहे हैं। अब 2024 की जब बड़ी लड़ाई लड़ने जा रहे हैं। इस मौके पर गुड्डू जमाली ने कहा, "मैंने किसी लोभ- लालच में यह फैसला नहीं लिया है। मैंने सोच समझकर यह निर्णय लिया है। आज देश के जो हालात हैं उसके लिए यह एक जरूरी निर्णय है।"


बता दें कि गुड्डू जमाली ने बसपा के टिकट पर पिछले लोकसभा उप चुनाव में आजमगढ़ में सपा उम्मीदवार को हराया था। गुड्डू जमाली को 2.66 लाख वोट मिले थे और सपा के धर्मेंद्र यादव यह चुनाव करीब आठ हजार मतों से हार गए थे।बीजेपी (BJP) के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) जीते थे। आजमगढ़ सीट फिर जीतने की रणनीति के साथ गुड्डू जमाली को सपा में लाया जा रहा है।

गौरतलब है कि नवंबर, 2021 में गुड्डू जमाली ने बसपा के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके सपा के टिकट पर मुबारकपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। हालांकि, उन्हें प्रत्याशी घोषित करने के बजाय सपा ने स्थानीय नेता को टिकट दिया था। इसके बाद गुड्डू जमाली एआईएमआईएम से मुबारकपुर से विधानसभा का चुनाव लड़े, लेकिन चौथे स्थान पर रहे।