25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2023: रंग-बिरंगी रौशनी से नहाएगा शहर, जगमगाएंगे खुशियों के दीप; जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

सुख-समृद्धि के पर्व दिवाली को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। महालक्ष्मी के स्वागत में पूरा शहर सजधज कर तैयार है। घरों को रंगोलियों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ayush Dubey

Nov 12, 2023

happy_diwali.png

दीपावली का त्योहार आज धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार दीपोत्सव पर पांच राजयोगों का अद्भुत संयोग मान-सम्मान और लाभ देने वाला साबित होगा। गजकेसरी, हर्ष, उभयचरी, काहल और दुर्धरा नाम के योग बनेंगे। ये राजयोग शुक्र, बुध, चंद्रमा और गुरु ग्रह की स्थितियों के कारण बन रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गजकेसरी योग को बहुत ही शुभ माना जाता है।

बरेली के ज्योतिर्विद सौरभ शंखधार ने बताया कि कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 12 नवंबर को दोपहर 2:44 बजे शुरू होगी और 13 को दोपहर 2:56 बजे समाप्त होगी। दिवाली पूजन का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 बजे से 12:44 बजे तक, उसके बाद 2:54 बजे से 5:43 बजे तक शुभ है। इसी दिन शाम को 5:41 बजे से 7:35 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त बन रहा है।

वर्षों बाद दिवाली पर शनि स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान होकर शश महापुरुष राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके साथ दिवाली पर आयुष्मान और सौभाग्य योग का निर्माण भी होगा। इस वर्ष छोटी और बड़ी दिवाली दोनों ही एक दिन 12 नवंबर को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार 12 को सुबह तक रूप चौदस रहेगी। फिर दोपहर 2:30 बजे के बाद कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या शुरू हो जाएगी।

रंग-बिरंगी रौशनी से नहाया शहर

दीपोत्सव पर घरों से लेकर सरकारी भवनों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। छोटी दिवाली पर पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हो गया। मुख्य मार्ग भी डिवाइडर पर लगी लाइटों से जगमगा उठे। सुख-समृद्धि के पर्व दिवाली को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार को देर रात लोगों ने बाजार में खरीदारी की। मिठाई और गिफ्ट की दुकानों में खासी भीड़ रही।

गोवर्धन पूजा का मुर्हूत सुबह 6:43 से 8:52 तक

ज्योतिर्विद के अनुसार गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को होगी। इसका शुभ समय सुबह 6:43 बजे से सुबह 8:52 तक रहेगा। 14 नवंबर को दोपहर 2:36 के बाद भाई दूज भी मनाया जा सकता है। 15 नवंबर को भी भाईदूज मनाया जाएगा। कार्तिक मास के द्वितीय तिथि का समापन 15 नवंबर को रात 12 बजे तक रहेगा।