
पत्रिका न्यूज अपडेट
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सोमवार से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज (टीकाकरण 2.0) का लगना शुरू हो गया है। 16 जनवरी को वैक्सीन लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सोमवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक देना शुरू हो गया है। इसके अलावा पहले चरण में छूटे हुए 2 लाख से अधिक हेल्थ वर्कर्स को भी वैक्सीन की पहली खुराक दी जाएगी। वैक्सीन लगवाने का ये आखिरी मौका है। जो लोग आज टीकाकरण अभियान से रह जाते हैं तो उन्हें फिर वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। टीकाकरण सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक करीब 82 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसके अलावा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्यकर्मियों को टीका की दूसरी डोज लगनी शुरू हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, ऐसे स्वास्थ्यकर्मी जो टीके की पहली खुराक ले चुके हैं और उन्हें इंजेक्शन लगे हुए चार सप्ताह पूरे हो चुके हैं, वे दूसरी खुराक के पात्र हैं। देश भर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था। राज्य में रविवार को कुल 1470 स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया। इनमें 47 स्वास्थ्य कर्मी, जबकि 1423 फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। राज्य में अभी तक कुल एक लाख, 15 हजार, 648 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को लग रहा टीका
बता दें कि दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण भी आठ फरवरी से शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत अभी तक 85421 कर्मियों का डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। डाटा आगामी 17 फरवरी तक अपलोड होना है। फ्रंटलाइन वर्कर्स में 44 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि केंद्र के निर्देशानुसार स्वास्थ्य कर्मियों का दूसरे दौर का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। शुरुआत में राज्य के दो केंद्रों पर कुछ स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया।
Published on:
15 Feb 2021, 4:25 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.