लखनऊ

UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से यूपी में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, ओलावृष्टि की संभावना

UP Weather Update: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार यानी आज मौसम बदल गया। लखनऊ में सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड का एहसास हो रही है। लोगों को गर्मी से राहत मिली।

2 min read
May 26, 2023

बारिश से हीट वेव खत्म होने के साथ तापमान कम हो गया है। कल यानी गुरुवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है। नौतपा में गर्मी पड़ती है, लेकिन बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। न्यूनतम और अधिकतम पारा कम हो गया। गुरुवार से बारिश हो रही है।


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। मौसम में हुए परिवर्तन का पूरे प्रदेश में असर देखने को मिला है। कुछ हिस्सों में ज्यादा और कहीं कम बारिश हुई। बुंदेलखंड में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। आंधी और बारिश को लेकर शुक्रवार को यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

आंधी ने मचाई तबाही
मौसम के बदले अंदाज के बीच पश्चिमी यूपी में बारिश ने सबसे ज्यादा लोगों को प्रभावित किया। कैराना में शाम के समय तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। शामिली में कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और कहीं पर तेज बारिश हुई। वहीं आंधी ने काफी तबाही मचाई।

धूल भरी आंधी से नुकसान
मेरठ सहित कई जगह तेज धूल भरी आंधी से नुकसान हुआ। शाम को करीब 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुक्रवार को भी जारी रहने की संभावना है। इस कारण तेज हवा आंधी गरज के साथ कुछ स्थानों पर ओले गिरने के साथ बारिश हो सकती है।

हीट वेव से मिलेगी निजात
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर इस महीने के अंत तक रहेगा। इस वजह से हीट वेव से पूरी तरह निजात मिलेगी। हालांकि नम हवाओं के लगातार आने की वजह से उमस में इजाफा हो सकता है। देश में कई स्थानों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर प्रदेश के मौसम में देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ जितना उत्तरी मैदानों की तरफ आएगा, इसका लखनऊ, कानपुर और आसपास के क्षेत्र के मौसम पर प्रभाव बढ़ता जाएगा। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Published on:
26 May 2023 09:07 am
Also Read
View All

अगली खबर