13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024: मुरादाबाद में गरजेंगे गृहमंत्री अमित शाह, हिन्दुओं के पलायन के मुद्दे पर कैराना और सहारनपुर साधेंगे सीएम योगी

Lok Sabha Election 2024: गृहमंत्री अमित शाह का आज यानी शुक्रवार को मुरादाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना और सहारनपुर में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Apr 12, 2024

Home Minister Amit Shah will hold public meetings in Moradabad and  and CM Yogi in Kairana Saharanpur

Home Minister Amit Shah And CM Yogi Adityanath

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी से लेकर बीजेपी के सभी बड़े नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह आज (12 अप्रैल) को सुबह 11:15 बजे मुरादाबाद पहुंचेंगे। अमित शाह सेंट मैरी स्कूल में मुरादाबाद और संभल लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त रूप से आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ आज कैराना और सहारनपुर में जनसभा करेंगे। सीएम योगी दोपहर 12:15 बजे सहारनपुर पहुंचेंगे। गंगोह मंडी स्थल पर कैराना लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम योगी दोपहर 01:30 बजे सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के टिकट पर कौन लड़ेगा चुनाव? पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने किया सस्पेंस खत्म

एक दुर्दांत माफिया को हमने ऐसा रगड़ा कि पैंट गीली हो गई: सीएम योगी
सीएम योगी ने बुधवार को मेरठ के रार्धना में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने सख्त लहजे में बिना मुख्तार अंसारी का नाम लिए कहा कि एक दुर्दांत माफिया को हमने ऐसा रगड़ा कि पैंट गीली हो गई, जिनकी गर्मी हम शांत कर चुके हैं, उन्हें मत उठने दीजिएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने का सपना कभी श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने सपना देखा था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया है। कांग्रेस और सहयोगी दलों ने इस व्यवस्था को बनाए रखा और कश्मीर पर ध्यान नहीं दिया।