"साहब, मैंने अभी हुसड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर एक लड़की का गला दुपट्टे से कसकर हत्या कर दी है!" थाने में सन्नाटा पसर गया। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने तुरंत टीम तैयार की और मौके के लिए रवाना हो गए। रेलवे ट्रैक के पास पहुंचते ही पुलिस ने दो घंटे तक हर कोना छान मारा, लेकिन वहां युवती की लाश तो दूर, उसका कोई सुराग तक नहीं मिला।