अब 12वीं पास छात्र भी डीएलएड में दाखिला ले सकते हैं। पहले ग्रेजुएशन की आवश्यकता थी, जिसे अब इंटरमीडिएट में बदल दिया गया है। कोर्ट ने 9 सितंबर 2024 को उस शासनादेश को रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि दो वर्षीय डीएलएड में दाखिले के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है। यह फैसला न्यायमूर्ति मनीष कुमार ने यशांक खंडेलवाल और 9 अन्य के द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।