13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Today: यूपी में 29 से 31 तक IMD का बड़ा अपडेट, अगले 3 घंटे तक तेज आंधी संग यहां पड़ेंगी बौछारें, जानें अपने शहर का हाल

UP Weather Today: सावन की विदाई के साथ ही उत्तर प्रदेश में मॉनसून अपना रंग बदलने लगा है। मौसम विभाग ने अभी अभी 3 घंटे तक 10 जिलों में तेज आंधी संग बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

Aug 29, 2023

weather rain forecast heavy rain heat alert humidity up weather today imd monsoon update

UP Weather Today: सावन की विदाई के साथ ही उत्तर प्रदेश में मॉनसून अपना रंग बदलने लगा है। मौसम विभाग ने अभी अभी 3 घंटे तक 10 जिलों में तेज आंधी संग बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 3 घंटों तक 10 जिलों में बौछारें पड़ सकती है। साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 अगस्त से 3 सितंबर तक पश्चिमी यूपी के लगभग सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे में ये रहा मौसम का हाल (Weather Alert)
पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान कानपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों के तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही।

यह सावधानी रखें (Weather Changed)
तेज आंधी के दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। किसी पेड़ का दीवार का सहारा न लें। अपना वाहन सुरक्षित जगह पर पार्क करें। ऐसी वस्तुओं को सुरक्षित कर लें, जो हवा के झोंके के साथ गिर सकती हैं। जल निकायों और तालाबों से दूरी बनाएं। यानी तेज आंधी और मेघगर्जन के दौरान पानी से दूर रहें। खेलकूद जैसी गतिविधियों को तत्काल रोक दें। बदलते मौसम पर नजर रखें और सुरक्षित स्‍थान पर शरण लें।

इन जिलों में पड़ सकती हैं बौछारें, यहां मेघगर्जन के साथ चलेगी आंधी (Rain Alert in UP)
मौसम विभाग लखनऊ केंद्र के मुताबिक प्रदेश के रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर महाराजगंज, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र में एक या दो जगह हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि अमेठी, कानपुर नगर, अयोध्या, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, गोंडा में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। साथ ही इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।