
पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त
राजधानी में एक महिला को महानगर पुराना हैदराबाद क्षेत्र में गोमती किनारे स्थित कौशलपुरी घाट मंदिर आश्रम में दफन करने के मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने साक्ष्म मिटाने के आरोप मे 4 लोगों को किया गिरफ्तार है।
क्या है पूरा मामला
राजधानी लखनऊ में 2 दिन पूर्व पुलिस को सूचना मिली कि महानगर पुराना हैदराबाद क्षेत्र में गोमती किनारे स्थित कौशलपुरी घाट मंदिर के महंत राम सुमन चतुर्वेदी के आश्रम में एक महिला के शव को दफना दिया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आश्रम के उस स्थाना को खुदवाया तो वहां एक महिला का शव पाया गया। जिसके बाद इस मामले पर पुलिस ने आश्रम के महंत को हिरासत में लिया था।
क्या कहना है पुलिस का
इस मामले को लेकर एडीसीपी मध्य ने बताया कि मृतक महिला की पहचान सपना पाठक के रूप में हुई है। और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण एंटी बॉटम हैंजरी बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी मध्य ने बताया कि इस घटना के पीछे यह कारण सामने आया है कि कि महंत की पेंशन और मंदिर के चढ़ावे का पैसा सपना के ऊपर खर्च हो रहा है। और आश्रम के हर कामों में उसका दखल भी बढ़ता जा रहा है। इस बात से आहात अभियुक्तों ने उसे मारकर आश्रम के गोशाला में दफन कर दिया था।
Published on:
25 May 2023 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
