भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने बताया है कि पेपरलीक होने की आशंका से जुड़े सवालों पर इस बार यह परीक्षा ऑनलाइन कराने की तैयारी की जा रही है और इसके लिए रेलवे बोर्ड ने एक बड़ा क्वेश्चन बैंक तैयार करने का फैसला लिया है। इस तरह रेलवे की परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर के माध्यम से अलग-अलग प्रश्न प्राप्त होंगे। इस प्रक्रिया से तैयार प्रश्नपत्र के लीक होने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। इस परीक्षा में आने वाले सवालों का अनुमान भी नहीं लगाया जा सकता है।