21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक प्रतिनिधिमंडल ने यूपी विधानसभा का किया दौरा, डिजिटल गैलरी, ई-विधान सिस्टम को देखकर की तारीफ

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष और सचिव समेत 10 लोगों की टीम यूपी विधानसभा का दौरा करने पहुंची। विधानसभा की गलियारे में पहुंचने पर उनकी आंखों की चमक देखते ही रही।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Nov 22, 2023

assembly_election.jpg

कर्नाटक के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ यूपी विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर फरीद के नेतृत्व में कर्नाटक विधानमंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा का दौरा किया। इस टीम में 10 सदस्थ थे। अध्यक्ष और सचिव सहित यूपी विधानसभा के डिजिटल गैलरी, ई-विधान सिस्टम को देखा तो उसकी खूब सराहना की।

इसके बाद यूटी कादर फरीद ने कहा कि मॉडल उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश इस अनुकरणीय मॉडल का वह इसका अनुसरण भी करेंगे। वहीं, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कर्नाटक के इन जनप्रतिनिधियों को बताया कि उत्तर प्रदेश विधासभा की समस्त कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से संचालित होती है। यहां पर सभी विधायक का इसका प्रयोग करते हैं।

यह भी पढ़ें: हलाल प्रोडक्ट बैन होने के बाद खाद्य विभाग हुआ एक्टिव, कई शहरों की छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए सामान

उत्तर प्रदेश विधानसभा की पूर्ण कार्यसूची, प्रश्न से अंत तक इलेक्ट्रॉनिक विधान की प्रणाली से संचालित किए जाने हेतु पूर्ण रूप से सुसज्जित है। ई-विधान सिस्टम के विशेषज्ञों द्वारा भी कर्नाटक के शिष्ट मण्डल के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया गया। कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष ने यहां पुनः यहां पर आकर इसको विस्तार से समझने के लिए समय भी मांगा है।

यह भी पढ़ें: UP Politics: लोकसभा चुनाव में बीजेपी से गठबंधन कर सकती है ये पार्टी, पूर्वांचल मुसलमानों में है अच्छी पकड़