
माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में एसटीएफ और यूपी पुलिस ने दिन रात एक किया है। लेकिन शाइस्ता का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
बताया जाता है कि इस समय शाइस्ता परवीन की मददगार छोटा राजन गिरोह से ताल्लुक रखने वाली लेडी डॉन मुंडी पासी है।
लेंडी डॉन मुंडी पासी इलाहाबाद की रहने वाली है और वह माफिया अतीक अहमद की नजदीकी बताई जाती है। खबर आ रही है कि लेडी डॉन मुंडी पासी शाइस्ता को छुपने में पूरी मदद कर रही है।
शाइस्ता परवीन की मददगार बनने की खबरों का मुंडी पासी खंड़न करती है। मुंडी का कहना है कि उसका शाइस्ता से कोई लेना देना नहीं है।
मुंडी का आरोप है कि उसने मुझे चुनाव के बहाने अपने पास बुलाया था। यहां तक कि अतीक ने मेरे भाई की हत्या की थी।
दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों के मुताबिक चार दिन पहले शाइस्ता परवीन प्रयागराज में थी। जब पुलिस छापेमारी के लिए गई तो वह बुर्के पहने महिलाओं की भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गई।
मुंडी पासी है महिला हिस्ट्रीशीटर
अपराध की दुनिया में लेडी डॉन के नाम पर अपनी पहचान बना चुकी मुंडी पासी प्रयागराज के धूमनगंज थाने की हिस्ट्रीशीटर है।
उमेश पाल हत्याकांड में मुंडी पासी की भूमिका भी सामने आई है। महापौर चुनाव प्रचार के दौरान पिछले दिनों अतीक की पत्नी शाइस्ता के साथ पांच लाख रुपये के इनामी साबिर के अलावा बली पंडित देखा गया है।
उमेश हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साबिर को राइफल से गोलियां चलाते हुए चिह्नित किया गया है।
मुंडी पासी पर दर्ज संगीन मुकदमे
मुंडी पासी पर धूमनगंज थाने में हत्या, रंगदारी सहित कई गंभीर धाराओं में दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। किसी के मकान बेचने, जमीन खरीदने के मामलों में वह रंगदारी वसूलती रही है।
Published on:
02 May 2023 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
