13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बोले अखिलेश फर्जी एनकाउंटर वाली सरकार को बताना चाहिए तमंचे की आपूर्ति कहां हुई

Lucknow News: अखिलेश यादव ने कहा जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी सरकार के अन्याय का मुंहतोड़ जवाब देगी। कानून और संविधान के साथ खिलवाड़ करने वालों का सफाया होगा

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Virat Sharma

May 25, 2023

यूपी के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बोले अखिलेश फर्जी एनकाउंटर वाली सरकार को बताना चाहिए  तमंचे की आपूर्ति कहां हुई

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। गुंडे और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। फर्जी एनकाउंटर वाली सरकार को बताना चाहिए कि तमंचे की आपूर्ति कहां से हो रही है। अब तो मुख्यमंत्री के आवास के पास भी गोलीबारी की घटनाएं हो रही है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जब राजधानी में अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, तो प्रदेश के अन्य जिलों में क्या स्थिति होगी इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। प्रदेश के जिलों-जिलों में हर दिन हत्या, लूट, बलात्कार, छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है।

बीजेपी राज में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी राज में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। सत्ता के संरक्षण में हिस्ट्रीशीटर और अपराधी थानों में और पुलिस पर भारी पड़ते दिखाई देते हैं।

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के निकट हजरतगंज इलाके में बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर नरही में मोबाइल सेंटर संचालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। तो वहीं बीते मंगलवार को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दो बदमाशों ने दिन दहाड़े घर में घुस कर व्यापारी की हत्या कर दी।

कानून और संविधान के साथ खिलवाड़ करने वालों का होगा सफाया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अपराधों की संख्या कम दिखाने के लिए पुलिस एफआईआर दर्ज करने से कतराती है। पुलिस अपराधियों को दण्ड देने और उनके खिलाफ मामले दर्ज करने के बजाय निर्दोषों और असहायों पर रौब दिखाती है।

जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी सरकार के अन्याय का मुंहतोड़ जवाब देगी। कानून और संविधान के साथ खिलवाड़ करने वालों का सफाया होगा।