
लखनऊ. leopard in lucknow पहले लखनऊ फिर बारबंकी व और मथुरा में तेंदुआ देखा गया है जिससे तीनों जिलों में लोग डर में हैं। लखनऊ में एक सप्ताह पहले देखे गए तेंदुए को अबतक वन विभाग की टीम पकड़ नहीं पाई है। जहां एक ओर वन विभाद की टीम दावा कर रही है कि लखनऊ शहर से तेंदुआ जंगल में चला गया है वहीं दूसरी ओर तेंदुए के कई वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग दावा कर रहे हैं कि तेंदुआ शहर में ही है। ऐसे में आप को भी सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि हो सकता है कि तेंदुआ अभी भी लखनऊ की सड़कों पर घूम रहा है।
लखनऊ में 15 लोगों रो तेंदुए ने किया था घायल
बीते दिनों लखनऊ में पहुंते तेंदुए ने 15 लोगों को घायल किया था जिसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए कई टीमें लाई गई थी दो बार तो वन विभाग की टीम व तेंगुए का आमना सामना भी हुई लेकिन जाल में फंसने के बाद भी तेंदुआ भाग निकला। जिसके बाद रामराम बैंक चौराहे पर एक महिलाने तेंदुए के होने का दावा किया था। जिसके बाद तेंदुए का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायल हुआ था जिसमें वो एक घर की छप पर कूदता हुआ दिखाई दे रहा था। ये वीडियों लखनऊ के इंदिरानगर इलाके का बताया जा रहा था।
बाराबंकी मे दिखा था तेंदुए का जोड़ा
वहीं अब मथुरा में तेंदुआ देखा गया है जहां पर एक युवक ने पड़ पर चढ़ कर तेंदुए का वीडियों भी बनाया है वीडियों के वायरल होने के बाद लोगों में डर है वहीं वन विभाग ने कई टीमों को तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाई है। इससे पहले बाराबंकी में तेंदुए के पैरों के निशान मिले थे ग्रामीणों के दावा किया था कि उन्होंने तेंदुए के जोड़े के दोखा है जो गांव के आसपास मौजूद है। तेंदुए के देखे जाने के बाद ग्रामीण लाठी व डंडा लेकर सड़कों पर उतर आए थे।
Published on:
09 Jan 2022 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
