
Lok Sabha Election 6th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर शनिवार सुबह से ही मतदान जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक 52.02 फीसदी मतदान हो चुके हैं। इस चरण में 162 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी के साथ बलरामपुर की गैंसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी वोटिंग भी जारी है। हालांकि, शाम 6 बजे तक पोलिंग बूथ की कतार में जितने भी वोटर लगे होंगे, वह सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
यूपी की जिन 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। वें हैं- सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्तकबीर नगर, लालगंज(सु.), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (सु.) और भदोही।
इलाहाबाद लोकसभा सीट- 49.30 प्रतिशत मतदान
अंबेडकर नगर लोकसभा सीट- 59.53 फीसदी मतदान
आजमगढ़ लोकसभा सीट - 54.20 फीसदी मतदान
बस्ती लोकसभा सीट- 55.03 फीसदी मतदान
भदोही लोकसभा सीट- 50.67 फीसदी मतदान
डुमरियगंज लोकसभा सीट- 50.62 फीसदी मतदान
जौनपुर लोकसभा सीट- 52.65 फीसदी मतदान
लालगंज लोकसभा सीट- 52.86 फीसदी मतदान
मछलीशहर लोकसभा सीट- 52.10 फीसदी मतदान
फुलपुर लोकसभा सीट- 46.80 फीसदी मतदान
प्रतापगढ़ लोकसभा सीट- 49.65 फीसदी मतदान
संत कबीर नगर लोकसभा सीट- 51.11 फीसदी मतदान
श्रावस्ती लोकसभा सीट- 50.71 फीसदी मतदान
सुल्तानपुर लोकसभा सीट- 53.60 फीसदी मतदान
Updated on:
25 May 2024 06:10 pm
Published on:
25 May 2024 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
