25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर Aadhaar Card गुम हो गया है तो घबराए नहीं सिर्फ पांच मिनट में मिल जाएगा नया कार्ड

यूपी में नया वित्त वर्ष शुरू होने जा रहा है। नए वित्त वर्ष में लगभग हर काम में आधार कार्ड (Aadhaar Card) की आवश्यकता है। अब अगर आधार कार्ड खो (Aadhaar Card Missing) गया है तो घबराए नहीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 2 Apr 2021, 11:09 AM IST

अगर Aadhaar Card गुम हो गया है तो घबराए नहीं सिर्फ पांच मिनट में मिल जाएगा नया कार्ड

अगर Aadhaar Card गुम हो गया है तो घबराए नहीं सिर्फ पांच मिनट में मिल जाएगा नया कार्ड

लखनऊ. यूपी में नया वित्त वर्ष शुरू होने जा रहा है। नए वित्त वर्ष में लगभग हर काम में आधार कार्ड (Aadhaar Card) की आवश्यकता है। अब अगर आधार कार्ड खो (Aadhaar Card Missing) गया है तो घबराए नहीं। सिर्फ पांच मिनट में आधार कार्ड की पीडीएफ कॉपी आपके पास होगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन हैं। आधार कार्ड की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करने के लिए जरूरी है कि 12 अंकों की आधार संख्या, Enrolment ID या वर्चुअल आईडी होनी चाहिए।

आधार कार्ड की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड का तरीका (Step-by-Step Guide to Download Aadhaar PDF Copy)
1. https://resident.uidai.gov.in/ पर लॉग ऑन।
2. 'My Aadhaar' सेक्शन में 'Download Aadhaar' का विकल्प।
3. आधार नंबर, इनरॉलमेंट आईडी या वर्चुअल आईडी में से कोई एक ऑप्शन सेलेक्ट करें।
4. जिस ऑप्शन को चुना है, वह नंबर डालिए।
5. अगर मास्क्ड आधार चाहिए तो ऑप्शन सेलेक्ट कीजिए।
6. अब कैप्चा कोड डालें।
7. सेंड ओटीपी पर क्लिक कीजिए।
8. ओटीपी प्रविष्ट कीजिए और पूरे प्रोसेस को फॉलो कीजिए।
9. बस आधार कार्ड की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड।
10. दुरुपयोग रोकने को पीडीएफ कॉपी एक इन्क्रिप्टेड पासवर्ड के साथ आती है।
11. पासवर्ड में नाम के पहले चार अक्षर (अंग्रेजी ब्लॉक लेटर) के साथ जन्म का पूरा वर्ष डालें।

आधार नंबर भूलने पर उसे रिट्रीव करें। पर मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का आधार कार्ड संग लिंक होना जरूरी है।
जानिए पूरा प्रोसेस :-

आधार नंबर या इनरॉलमेंट नंबर जो जानना है, उसे सेलेक्ट कीजिए।
पूरे नाम के साथ मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी में से कोई एक जानकारी प्रविष्ट करें।
फिर कैप्चा कोड डाल सेंड ओटीपी क्लिक कीजिए।
बस आधार कार्ड नंबर मिल जाएगा।