17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजम खां फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता चिंतित

Azam Khan condition Extremely Fragile - आजम खां का इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। आजम खां की गंभीर हालात को देखकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता बेहद चिंतित हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
आजम खां फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता चिंतित

आजम खां फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता चिंतित

लखनऊ. Azam Khan condition Extremely Fragile कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित रामपुर से सांसद व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की हालत बेहद नाजुक हो गई है। इस वक्त आजम खां का इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। आजम खां की गंभीर हालात को देखकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता बेहद चिंतित हैं।

लखनऊ पुलिस ने पकड़ा अरबों रुपए की कीमत का कैलि‍फोर्नियम, आठ गिरफ्तार

मुलायम सिंह यादव के बाद अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां (72 वर्ष) को 9 मई 2021 को कोरोना वायरस से हालात गंभीर होने पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते दिनों उनको आइसीयू से भी बाहर प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को फेफड़ों में संक्रमण अचानक बढ़ने लगा, जिसके बाद उनको फिर आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। शनिवार सुबह हालत गंभीर होने पर आजम खां को फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर लाया गया है।

आजम खां सीतापुर जिला जेल में कोरोना वायरस संमक्रण की चपेट में आए थे। उसके बाद उनको बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के साथ मेदांता अस्पताल में भर्ती कराय गया था। नौ मई को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब्दुल्ला आजम खां को इसके कहर से उबर गए हैं, लेकिन आजम खां की हालत गंभीर हो गई है।