scriptभाजपा ने छह क्षेत्रों में घोषित किए एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष | Lucknow BJP declared six regions SC Morcha District President | Patrika News
लखनऊ

भाजपा ने छह क्षेत्रों में घोषित किए एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष

– जाटव समाज के कार्यकर्ताओं को सौंपी कमान

लखनऊAug 29, 2021 / 10:32 am

Sanjay Kumar Srivastava

भाजपा ने छह क्षेत्रों में घोषित किए एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष

भाजपा ने छह क्षेत्रों में घोषित किए एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष

लखनऊ. BJP SC Morcha District President यूपी विधानसभा चुनाव को अधिक वक्त नहीं रह गया है। भाजपा लगातार रणनीतियां बना रही है। भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया ने शुक्रवार को अवध, काशी, ब्रज, गोरखपुर, कानपुर-बुंदेलखंड और पश्चिम क्षेत्र में मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं।
भाजपा की ओर से घोषित एससी मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची में खासतौर पर पश्चिम और ब्रज में जाटव समाज के कार्यकर्ताओं को मोर्चा की कमान सौंपी गई है। पार्टी ने अनुसूचित जाति वर्ग में अपने पासी, वाल्मीकि, सोनकर वोट बैंक को भी प्रतिनिधित्व दिया है।
भाजपा के अवध क्षेत्र में अंबेडकर नगर में डॉ. विनोद, अयोध्या जिला में किशोरी लाल भारती, अयोध्या महानगर में सूरज सोनकर, सीतापुर में रामस्वरूप भार्गव, रायबरेली में विजय सोनकर, लखनऊ महानगर में विपिन सोनकर, लखनऊ जिला में कामता प्रसाद, बहराइच में शिव सागर गौतम, श्रावस्ती में प्रवेश आर्य, बाराबंकी में सौरभ स्वराज, गोंडा में अमर जीत और बलरामपुर में शिव कुमार वाल्मीकि को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो