लखनऊ में यूपी पुलिस के सिपाही की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 4 युवकों ने यूपी पुलिस के एक जवान की पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम को वीडियो में रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया गया है। घटना लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र का है। इसमें सड़क पर चार लोग मिलकर हंगामा कर रहे थे। यूपी पुलिस का एक सिपाही इन लोगों के बीच-बचाव के लिए वहां पहुंचा।
आपसी झगड़े को छोड़कर उऩ लड़कों ने पुलिस वाले को ही पीटना शुरु कर दिया। इसी बीच चारों ने मिलकर पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी तीन आरोपी अभी भी फरार हैं।
एक बाइक पर चार सवारी चलने से मना किया तो पीटा
दरअसल, पारा इलाके में एक बाइक पर सवार चार लोग हुड़दंग मचाते जा रहे थे। उसी दौरान यूपी पुलिस के सिपाही श्रीकांत ने इन लोगों को हंगामा करने से रोका। एक बाइक पर चार सवारी चलने से मना किया। इसी बात पर युवक भड़क गए और सिपाही से भिड़ गए। ऐसे में सिपाही ने अपनी जान बचाकर घटना स्थल से भागने की कोशिश की।
युवकों ने फिर भी सिपाही का पीछा नहीं छोड़ा और पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर बीच सड़क पर पीटा। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
ममता त्रिपाठी नाम की ट्विटर यूजर ने 26 अक्टूबर की रात 11 बज कर 13 मिनट पर एक 21 सेकेंड का वीडियो ट्वीट किया। इसमें लखनऊ पु्लिस और यूपी डीजीपी के ट्विटर हैंडल को मेंशन करते हुए लिखा है कि
लखनऊ पुलिस तो ख़ाकी की नाक कटा कर ही मानेगी…।
@LkoCp साहब अपने अफ़सरों की परेड कराइए…।
ऐसे पिटते हुए देखकर अच्छा नहीं लग रहा है।
@dgpup साहब ऐसे रॉकेट कैसे उड़ेगा?
दुनिया की सबसे बड़ी फ़ोर्स के लोग ऐसे सरेआम टुटपुँजिए लफ़ंगों से पिट रहे हैं।
पारा थाने का मामला बताया जा रहा है